फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे की राजनीति करती है समाजवादी पार्टी : असीम अरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि नशा शरीर और चरित्र दोनों को बर्बाद करता है। युवाओं को नशे से बचाना होगा। समाजवादी पार्टी बंटवारे की राजनीति कर रही है। हम 1947 के बंटवारे का दंश अब तक झेल रहे हैं। पाकिस्तान में आटा बहुत महंगा है और लोगों को जोड़ने वाली भाजपा सरकार ने 80 करोड़ लोगों को भारत में फ्री राशन देने का काम किया है।
विज्ञापन

मोरना में आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन राज्यमंत्री ने कहा कि पहले मुजफ्फरनगर अपराधियों के लिए जाना जाता था। लोग गांव में खुद पहरा देते थे। भ्रष्टाचारियों पर भाजपा सरकार नकेल कस रही है। दो लाख चवालीस हजार सरकारी कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया। सरकार ने उनकी तनख्वाह रोक दी है।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि विपक्ष के बहकावे में मत आओ। अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। मीरापुर उपचुनाव में एनडीए की जीत होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, प्रभात तोमर, अमित राठी, अंचित मित्तल, जोगेंद्र गुर्जर, प्रधान योगेश चौहान, राजकुमार, शोकीन प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें