फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक ने बताए अपने घर घर के किस्से

विज्ञापन
नगर के खुले सैलून। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सैलून खुले तो, ग्राहकों ने बताए घर-घर के किस्से
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद सैलून भी खुल गए, लेकिन माहौल बदल गया। यहां पर घर-घर के किस्से खुले।
कोरोना के कारण सैलून बंद कर दिए गए थे, जिससे संक्रमण का खतरा टल सकें। करीब ढाई माह बाद दोबारा से सैलून खोले गए। इस दौरान ग्राहक भी पहुंचे। कुछ ग्राहकों के बालों की सेटिंग घर पर ही कटिंग करने के कारण बिगड़ गई थी, जिसे देखकर हेयर ड्रेसर ने टोका तो ग्राहक भी बोले पड़े कि लॉकडाउन के कारण घर-घर की सेटिंग बिगड़ गई। आप बालों की बात कर रहे हो। अब लॉकडाउन खत्म हो चुका है, जिंदगी अनलॉक हो रही है। सैलूनों में संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे। हेयर ड्रेसर मास्क और दस्ताने पहनकर काम कर रहे थे। औजारों को भी समय-समय पर सैनिटाइज कर रहे थे। जिससे की कोरोना से सैलून में आने वाले ग्राहक बच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें