भौराकलां। शराब बिक्री के रुपये हड़पने की नीयत से लूट की फर्जी सूचना देने वाले सेल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी नवीन भाटी ने बताया कि गांव मुंडभर गेट के पास शराब के ठेके पर शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव सोंटा निवासी पिंटू पुत्र वीरपाल सेल्समैन की नौकरी करता है। पिंटू ने डायल 112 पर सूचना दी कि ठेके पर बदमाशों ने लूट कर ली हैं। थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो लूट की घटना फर्जी पाई गई। पिंटू ने शराब की बिक्री के रुपयों को हड़पने की नीयत से लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने लूट की फर्जी सूचना के देने के आरोप में पिंटू को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।