फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ा तांगा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। शुक्रवार को कपूरी गोविंदपुर गांव निवासी योगेंद्र (44) किसी काम से बाइक पर सवार होकर देवबंद आ रहा था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के बंन्हेड़ा पुल पर पहुंचा तो सामने से आए घोड़ा तांगा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद चालक घोड़ा-तांगा मौके पर छोड़ भाग गया। पुलिस ने बताया कि योगेंद्र के परिजनों ने अज्ञात घोड़ा तांगा चालक के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें