फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ग्रामीण अंचल के युवा सीखेंगे ओडिसी नृत्य की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्था स्पिक मैके 10 विद्यालयों में करेगी कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

सिद्ध नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी बच्चों को ओडिसी के गुर सिखाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फ़रनगर। भारतीय सांस्कृतिक विरासत को युवाओं तक पहुंचाने वाली संस्था स्पिक मैके ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में अपनी वर्कशॉप के तहत ओड़िसी नृत्य प्रस्तुत करेेगी। 10 विद्यालयों में प्रसिद्ध नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी बच्चों को ओडिसी के गुर सिखाएंगी।
स्पिक मैके मीडिया संयोजक सागर बेनीवाल ने बताया कि 17 से 21 अप्रैल तक कार्यक्रम होंगे। नरा जड़ौदा के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में 17 अप्रैल को प्रात: 8:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस गजेंद्र कुमार करेंगे। अपराह्न का कार्यक्रम 11:30 बजे से महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर खानूपुर मंसूरपुर में होगा। इसी प्रकार पिकेट इंटर खतौली व केके जैन इंटर खतौली में 18 अप्रैल को प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी इंटर जानसठ व सरस्वती इंटर जानसठ में 19 अप्रैल, आर्य कन्या इंटर बुढ़ाना व डीएवी इंटर बुढ़ाना में 20 अप्रैल तथा जय हिंद इंटर चरथावल व आर्य कन्या इंटर चरथावल में 21 अप्रैल को समापन होगा। डॉ मृदुला मित्तल स्पिक मैके के कार्यकर्ताओं के साथ इस श्रृंखला का संयोजन कर रही हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें