फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का हंगामा, बंद कराई नई विद्युत लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। पुरकाजी से गांव खुड्डा स्थित बिजलीघर तक बनाई जा रही नई विद्युत लाइन को भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए बंद करा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बरला, खुड्डा और बिजोपुरा स्थित बिजलीघर के लिए नई विद्युत लाइन बनाई जा रही है, जिसके निर्माण का ठेका दिल्ली की केईआई कंपनी के पास है। लाइन का काम पूरा करने के बाद रविवार को ही कंपनी ने खुड्डा बिजलीघर को नई लाइन से जोड़ा था। इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ता मौके पर जा पहुंचे और कंपनी के इंजीनियर संदीप राणा का घेराव कर लाइन बंद कराने की मांग करते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने खुड्डा बिजलीघर को पुरानी लाइन से ही जोड़े रखने की मांग की। कहा कि यदि नई व्यवस्था के तहत उक्त तीनों में से एक भी बिजलीघर की लाइन खराब होती है, तो शटडाउन से तीनों बिजलीघर एक साथ बंद हो जाएंगे। वहीं, कंपनी इंजीनियर ने बताया कि बिजोपुरा बिजलीघर के लिए अलग से विद्युत लाइन बनाई जा रही है। बाद में एसडीओ अजय यादव ने भाकियू कार्यकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। मौके पर मंगता, मुरसलीन, साजिद अली, शकील अहमद, मुकीम, सुहेल व सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें