फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का एसडीएम कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा आरएसएस के मंडल कार्यवाह के साथ अभ्रदता किए जाने से नाराज भाजपा व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम कार्यालय पर हंगामा कर रहे बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी, भाजपा जिला मंत्री पंकज त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामपाल पुंडीर, ग्राम प्रधान प्रमोद त्यागी, प्रधान कुलदीप सैनी, विजेंद्र गुप्ता, अक्षय धीमान, अनिल त्यागी ने बताया कि सोमवार को आरएसएस के मंडल कार्यवाह वासु त्यागी साधारणपुर के ग्राम प्रधान के साथ आपूर्ति विभाग के कार्यालय में कामकाज के लिए गए थे। आरोप है कि वहां उनके साथ अधिकारियों द्वारा अभ्रदता की गई। उन्होंने एसडीएम राकेश कुमार सिंह से कहा कि ऐसे अधिकारी प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस पर एसडीएम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाया, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें