दो हजार रुपये के हिसाब से 2739 भोजन माताओं के खाते में जाएंगे रुपये, एक सप्ताह में होगी प्रक्रिया पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के स्कूलों में मिड-डे मील की रसोई में काम करने वाली भोजन माताओं का अप्रैल माह का वेतन विभाग के खाते में आ चुका है। एक भोजन माता के दो हजार रुपये वेतन के हिसाब से करीब 54 लाख रुपये विभाग के खाते में आए। अब एक सप्ताह के भीतर सभी 2739 भोजन माताओं के खातों में यह धनराशि पहुंच जाएगी।
जिले के 951 स्कूलों की रसोई में काम करने वाली कुल 2739 भोजन माताओं के लिए शासन से अप्रैल माह का वेतन जारी किया गया है। विभाग के खाते में कुल 54 लाख 78 हजार आए है। जिला समन्वयक विकास त्यागी ने बताया कि एक भोजन माता के दो हजार रुपये खाते में आए। यह सभी पेमेंट एक सप्ताह के भीतर भोजन माताओं के ख्राते में चला जाएगा। यह पूरा वेतन अप्रैल माह का आया है।
रसोई खर्च के लिए दो करोड़ का बजट
जिला समन्वयक विकास त्यागी ने बताया कि मिड-डे मील रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसाले व अन्य सामान के लिए दो करोड़ रुपये का बजट भी आया है। उन्होंने बताया कि यह बजट अप्रैल, मई और जून माह के लिए है।