फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दीप फर्नीचर से जीएसटी चोरी में 27 लाख रुपये वसूले

विज्ञापन
नगर के खादरवाला स्थित दीप फर्नीचर।
विज्ञापन
- तीन दिन चली जांच में एक करोड़ से अधिक का माल बिना जीएसटी का पकड़ा गया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वाणिज्यकर विभाग की जीएसटी टीम ने तीन दिन चली जांच के बाद दीप फर्नीचर में बिना टैक्स दिए एक करोड़ से अधिक का माल पकड़ा है। फर्म से पेनल्टी सहित करीब 27 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए गए हैं।
जीएसटी की टीम ने तीन दिन पहले सुबह 11 बजे से दीप फर्नीचर में जांच शुरू की थी। दस से अधिक अधिकारियों की टीम ने एक साथ रिकॉर्ड कब्जे में लिया। शोरूम और गोदाम में रखे माल का रिकार्ड खंगाला गया। कागजों में मिले रिकॉर्ड के आधार पर शोरूम में रखे मॉल का मिलान किया गया। तीन दिन लगातार चली जांच के बाद सामने आया कि फर्म टेडिंग और निर्माण दोनों काम करती है। गोदाम में एक करोड़ से अधिक का माल ऐसा मिला जिसकी खरीद पर जीएसटी नहीं दी गई। वाणिज्यकर विभाग ने फर्म से मौके पर ही 27 लाख रुपये जमा कराए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर एसआईबी विवेक मिश्रा ने बताया कि जीएसटी चोरी और पेनल्टी का पैसा फर्म से जमा कराया गया है। तीन दिन चली जांच में एक करोड़ से अधिक का माल बिना जीएसटी का मिला। जांच के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जारी रहेगा विभाग का अभियान : मिश्रा
डिप्टी कमिश्नर एसआईबी विवेक मिश्रा का कहना है कि विभाग का अभियान जारी रहेगा। नियमित रूप से निगरानी की जा रही है कि बिना जीएसटी चुकाए कौन मॉल बना और सप्लाई कर रहा है। शहर में अब तक कई जगह छापेमारी की जा चुकी है और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें