फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बीडीसी की बैठक में 1.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को पास

विज्ञापन
खतौली ब्लाक में आयोजित बीडीसी सदस्यों की बैठक में योजनाओं की जानकारी देते बीडीओ प्रवीण कुमार फो
विज्ञापन
खतौली। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में डेढ़ करोड़ रुपये के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। इससे विभिन्न ग्रामों में विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में 132 बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लाॅक कार्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। ब्लाॅक प्रमुख संजो गुर्जर ने कहा कि सरकारी योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ दिलाने में बीडीसी सदस्य उन्हें जानकारी उपलब्ध कराएं। ग्रामीणों तक योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंचने से वह लाभ से वंचित रह जाते हैं। बैठक में विकास कार्यों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में 138 में से 132 बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख पति गौतम सिंह गुर्जर, ओमवीर प्रधान, यशपाल सिंह, शमीम अहमद, कपिल कुमार, खुर्शीद अहमद, संजय कुमार, चंगेज खान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
- नोटिस जारी होंगे
बीडीसी सदस्यों की बैठक में गैर हाजिर रहने वाले विभागीय अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। ब्लाॅक प्रमुख संजो गुर्जर ने बताया कि बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत, नलकूप, गंगनहर, जल निगम, पूर्ति निरीक्षक, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अनुपस्थित रहे। बीडीओ के माध्यम से उक्त सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें