मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि शुकतीर्थ के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने 13.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। राज्यमंत्री ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर 10 करोड़ और मीरापुर विधायक मिथलेश पाल के प्रस्ताव पर 3.50 करोड़ की स्वीकृति पर्यटन विभाग ने दी है। बजट से क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का व्यापक विकास किया जाएगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। अग्रवाल ने कहा कि शुकतीर्थ केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि ऋषि शुकदेव जी की तपोभूमि और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का गौरव है। निधि से तीर्थ क्षेत्र में भागवत कथा केंद्र, म्यूजियम की स्थापना और परिषद के कार्यालय का निर्माण कार्य, शुकतीर्थ में प्राचीन शुकदेव मंदिर एवं वट वृक्ष का पर्यटन विकास, रविदास मंदिर का पर्यटन विकास एवं सत्संग भवन का निर्माण होगा। ब्यूरो