फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिले के आरआर भारद्वाज की हुई थी प्रिस चार्ल्स से मुलाकात

Sun, 07 May 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

आईएएस अधिकारी भारद्वाज प्रिंस के दौरे के दौरान लुधियाना में कमिश्नर थे
विज्ञापन
muzaffarnagar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रिंस चार्ल्स इंग्लैंड के राजा बन गए हैं। भारत दौरे के दौरान जिले के गांव रोहाना खुर्द के आरआर भारद्वाज से लुधियाना में उनकी मुलाकात हुई थी। उनकी यादगार का फोटो आज भी भारद्वाज परिवार ने संजोकर रखा है।
विज्ञापन


रोहाना खुर्द निवासी सेवानिवृत्त आईएएस आरआर भारद्वाज का परिवार नई मंडी में रहता है। उनके भतीजे नवनीत भारद्वाज ने बताया कि 1980 में जब प्रिंस चार्ल्स 32 वर्ष के थे, भारत में पंजाब के दौरे पर आए थे। आरआर भारद्वाज लुधियाना में कमिश्नर थे। तब प्रिंस चार्ल्स से उनकी मुलाकात हुई।

इस मुलाकात का फोटो आज भी उनकी बैठक में लगा है। उनके ताऊ आरआर भारद्वाज का जनवरी 2021 में निधन हो चुका है। वह पंजाब के प्रमुख सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए। कुछ परिवार चंडीगढ़ में और कुछ शहर के नई मंडी में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें