डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण को लेकर आवास विकास में आ रही समस्या की जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण को लेकर आवास विकास में आ रही समस्या पर शनिवार को आरपीएफ के खुफिया विभाग ने स्थलीय निरीक्षण किया। फोटी ग्राफरी कराई। कॉलाेनीवासियों से से बातचीत की। कहा कि इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों काे भेजी जाएगी।
बुधवार को तहसील में एसडीएम कार्यालय में एसडीएम जीत सिंह राय, आवास विकास परिषद के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राजकुमार, डेडिकेवेड फ्रेट कॉरिडाेर के उप परियोजना प्रबंधक हरदेश कुमार, नगरपालिका के ईओ केके सोनकर ने आवास विकास कॉलोनी की जलनिकासी, चहारदीवारी, सेफ्टी वाल पर बातचीत की थी। जल निकासी की रिपोर्ट पालिका ईओ को बनवाने, टूटी बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने के साथ ही सेफ्टी वाल को लेकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के उच्चाधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया गया था।
आवास विकास काॅलोनी के अध्यक्ष सुधीर पुंडीर, भाजपा नेता नीटू उपाध्याय, देशराज ने बताया कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडाेर की लाइन के कारण आवास विकास की चहारदीवारी कई जगह से गिरा दी गई। इसी मामले को लेकर शनिवार को आरपीएफ के इंटेलीजेंस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर फोटोग्राफी की। साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत की।