फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदल बाजार में रोटरी क्लब ने तिरंगा लाईट लगाई

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर नईमंडी के बिंदल चौराहे पर तिरंगा लाइटों का शुभारंभ करते रोटरी क्लब के पदाधिक? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बिंदल बाजार चौड़ी गली में डिवाइडर पर लगे पोल्स पर सभासद विपुल भटनागर के प्रयासों से रोटरी क्लब मिड्टाउन ने तिरंगा लाइट लगाई है। इसका लोकार्पण स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महेंद्र रुचि, भीमसेन कंसल, राकेश बिंदल, इंद्रसेन बिंदल और ईओ विनय मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में रीजनल गवर्नर आकाश बंसल, उमेश गोयल, सुनील अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष हर्ष पुरी, सचिव प्रगति कुमार व व्यापारी नेता संजय मित्तल, पंकज माहेश्वरी मौजूद रहे। विपुल भटनागर ने बताया कि यह नई मंडी का मुख्य बाजार है जिसके सुंदरीकरण की मांग यहां के व्यापारी अक्सर करते थे, जिसे आज रोटरी मिड्टाउन के सहयोग से पूरा किया गया। कौशल कृष्ण, सुशोभ बिंदल, निष्काम गर्ग, डॉ कमल गुप्ता, अरविंद गर्ग, सुनील गर्ग, अतुल अग्रवाल, पंकज महेश्वरी, अंकुर जैन, अमित जैन, सुशील सिंघल, रवि गुप्ता, पंकज मलिक, योगेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें