फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनी हरजीपुर में धीर सिंह की प्रतिमा लगाने का करेंगे समर्थन : मांगेराम त्यागी

Thu, 08 Feb 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि 15 फरवरी को रोनी हरजीपुर में राजपूत समाज के महापुरुष ठाकुर धीर सिंह की प्रतिमा लगवाने में समर्थन करेंगे। यदि प्रशासन ने विरोध किया तो प्रतिमा को महाराणा प्रताप के साथ डीएम कार्यालय पर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को कस्बे में पहुंचे त्यागी समाज के नेता मांगेराम ने कहा किसी महापुरुष की नहीं बल्कि स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगाना चाहती है, यह गलत परंपरा है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के सेनापति रहे ठाकुर धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा को पुलिस प्रशासन ने स्कूल की जमीन हटवाकर ग्राम प्रधान के यहां रखवा दिया था, लेकिन उसके चार महीने बाद भी शासन से अनुमति नहीं मिली। ग्रामीण वर्तमान में प्रतिमा निजी स्थान पर लगाना चाहते हैं।
बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन प्रतिमा लगाने के लिए शासन से अनुमति नहीं मिलने की बात कह रहा है। राजपूत समाज के लोगों ने पंचायत कर आगामी 15 फरवरी को गांव में रोनी हरजीपुर में सेनापति धीर सिंह की प्रतिमा लगाने की घोषणा कर रखी है। ठाकुर बहुल गांवों में जनसंपर्क किया जा रहा है। इस मुद्दे पर समर्थन करते हुए त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ने चरथावल पहुंचे। उन्होंने ठाकुर धीरसिंह पुंडीर संघर्ष समिति के को प्रतिमा लगाने में मुद्दे पर अपना समर्थन दिया है। अनुज त्यागी, विजेंदर त्यागी, सतीश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें