फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सराफ के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर दिनदहाड़े पांच बदमाशों ने सराफ की दुकान और घर में घुसकर परिजनों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाश बीस तोला सोना, पांच किलो चांदी व पचास हजार रुपये लूट ले गए। एक बदमाश बुर्का पहने हुए था। एसएसपी अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला शाहबुदीनपुर रोड पर फखरूल हसन की घर पर ही नूर ज्वैलर्स के नाम से सराफ की दुकान है। उन्होंने जेवर बनाने की फैक्टरी घर में ही लगाई है। सोमवार सुबह वह दुकान पर बैठे थे, तभी बुर्का पहने एक बदमाश अपने एक साथी के साथ उनकी दुकान पर टॉप्स खरीदने पहुुंचा। उन्होंने टॉप्स वाला डिब्बा निकालना चाहा तभी दोनों बदमाशों ने तमंचा व पिस्टल निकाल कर उन्हें आतंकित किया। इस बीच उनके तीन साथी घर में घुस गए।
बदमाश फखरूल हसन को दुकान में ही पीछे वाले रास्ते से घर में ले गए और बदमाशों ने पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। उन्होंने सराफ की पत्नी नूर फातिमा और भांजी नर्गिस से पहने जेवर लूट लिए। घर की अलमारी में रखे जेवर व फैक्टरी में रखी पांच किलो चांदी लूट ली। घर से 50 हजार की नकदी और 20 तोला सोना लूटा गया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश सराफ को बाथरूम व अन्य परिजनों को कमरे में बंद कर तीन बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसएसपी अभिषेक सिंह, सीओ सिटी व्योम बिंदल व शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी ने बताया कि सराफ के घर से बीस तोला सोना, चांदी व नकदी लूटी गई है। पांच बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। एसओजी व तीन अन्य टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें