संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। थाना समाधान दिवस में फर्जी लूट की शिकायत से पुलिस में मचा हड़कंप। जांच करने पर लूट की सूचना झूठी पाई गई। सूचना देने वाले को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
शनिवार को थाना परिसर में थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा की गई। इस दौरान मीरापुर निवासी रिजवान पुत्र इरफान लूट की फर्जी सूचना देने पहुंचे, तो पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच पड़ताल कराने पर विवाद मारपीट का निकला। जिस पर पुलिस ने शिकायतकर्ता को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस दौरान थाना समाधान दिवस में तीन शिकायतें दर्ज की गई। इस दौरान सीओ शकील अहमद सहित पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।