फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड़ में लूटपाट का आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली- मुठभेड के बाद पुलिस हिरासत में लूटरे।
विज्ञापन
मेरठ और लखनऊ के ध्यानार्थ
विज्ञापन


गंगनहर पर लखनऊ निवासी कार सवारों के साथ की थी लूटपाट की कोशिश



फोटो संख्या 63 ए-

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पटरी मार्ग पर बदमाशों ने कार सवारों के साथ लूटपाट करने की कोशिश की, चालक ने कार दौड़ा दी और डायल 112 सेवा पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सी ओ डॉ रविशंकर ने प्रेसवार्ता में बताया कि शीश पाडेंय पुत्र राकेश निवासी जानकीपुरम, लखनऊ ने 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी कि वह वह अपने साथी के साथ गाडी ग्रांड आईटेन से ऋषिकेश से खतौली गंगनहर पटरी होते हुए दिल्ली जा रहा था। यह रास्ता मैप ने दिखाया था। जब ये बुआडा के समीप पहुचे तो वहां खड़े तीन बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से रोकने की कोशिश की। इन्होंने गाड़ी नहीं रोकी तो लाठी व लोहे के फरसे से गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद खतौली गंगनहर पुल पर खड़ी पुलिस पीकेट को भी जानकारी दी। मुठभेड़ में घायल बदमाश ने अपना नाम सलमान पुत्र सौकीन निवासी नंदपुरा थाना जानी बताया। अन्य बदमाशों ने अपने नाम चॉद उर्फ मच्छर पुत्र यासीन निवासी नंदपुरा थाना जानी मेरठ, सोयब उर्फ सुहेब पुत्र अंसार निवासी आजाद नगर थाना सरधना मेरठ बताए। पुलिस ने उक्त बदमाशों के खिलाफ लूटपाट करने और पुलिस पर जानलेवा हमला करने के दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों का चालान कर दिया हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें