फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, साथी फरार

विज्ञापन
सिखेड़ा में मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, साथी फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, सिखेड़ा। थाना पुलिस ने शनिवार शाम हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को धर दबोचा।
पुलिस गांव भटौड़ा के तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। सीओ मंडी ने बताया कि इसी दौरान दो संदिग्ध बाइक से आते दिखाई दिए। रोकने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भटौड़ा की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए घायल बदमाश का नाम अफजाल पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला बेरियान, जानसठ है, जिसके खिलाफ सहारनपुर व जनपद के विभिन्न थानों में लूट-डकैती व अपहरण जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। एसओ वीरेंद्र कसाना ने बताया कि घायल बदमाश के पास से संदिग्ध बाइक के साथ ही तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें