फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शहर के बाहर से संचालित हुईं रोडवेज बसें, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री के दौरे के लिए पुलिस ने किया यातायात व्यवस्था में बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उप मुख्यमंत्री के दौरे के लिए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को रोडवेज बसों को शहर के बाहर से संचालित किया गया। इस कारण नगर के कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। महावीर चौक पर यात्री इधर से उधर घूमते रहे।

यातायात पुलिस अधिकारियों ने महावीर से सूजडू चुंगी, सूजडू चुंगी से मीनाक्षी चौक, जानसठ बाइपास से टिकैत चौक तक हल्के भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया था। इस कारण शहर के बीच बने रोडवेज बस अड्डे से चलने वाली रोडवेज बसों के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ा। क्योंकि विभागीय अधिकारियों ने बिजनौर, मुरादाबाद मार्ग पर जाने वाली बसों को टिकैत चौक, मेरठ, दिल्ली, शामली, पानीपत, करनाल, कांधला व बड़ौत मार्ग पर जाने वाली बसों को वहलना चौक, सहारनपुर, रुड़की , हरिद्वार, देहरादून, बसेड़ा व खाई खेड़ी जाने वाली बस रामपुर तिराहे से चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इन बसों का शहर में इंतजार करने वाली यात्रियों को परेशानी हुई। इस दौरान डग्गामार वाहनों के चालकों ने मनमाना किराया वसूला।

हरिद्वार सहित कई मार्ग की दस बसों को संचालन से हटाया
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से कांधला के गांव इस्सोपुरटील, पीपलहेड़ा से हरिद्वार, चरथावल से हरिद्वार, मुजफ्फरनगर से खाई खेड़ी, पुसार बड़ौत से हरिद्वार, मुजफ्फरनगर से हरिद्वार, छतैला से हरिद्वार, पानीपत की दो बसों को पुरानी होने के कारण परिवहन निगम ने हटा दिया हैं। कुछ दस बसों को हटाया गया है। इन बसों को विभागीय अधिकारियों ने नीलामी के लिए सहारनपुर डिपो भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें