यात्री रोडवेज बस अड्डे पर खड़े रहकर बसों का इंतजार करते रहते है
संवार न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से हरियाणा प्रदेश के पानीपत जाने वाली रोडवेज बसों के कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। आरोप हैं कि पानीपत बसों को बाइपास से निकाल कर ले जाया जा रहा हैं और यात्री रोडवेज बस अड्डे पर खड़े रहकर बसों का इंतजार करते रहते हैं।
पानीपत से मुरादाबाद , बरेली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों के कारण यात्री परेशान हैं। क्योंकि लंबी दूरी वाली यह बसें शहर में रोडवेज अब अडडे पर नहीं आती बल्कि शहर के बाहर सुजडू चौक से ही निकल जाती है। वहां पर ही यात्रियों को उतारा व चढ़ाया जाता हैं। जबकि यात्री शहर में बने रोडवेज अड्डे पर खड़े होकर बस का इंतजार करते रहते हैं।
कुछ ही बसों का सहारा
मुजफ्फरनगर डिपो से चलने वाली रोडवेज बसों का पानीपत जाने के लिए सहारा हैं। मगर, यह बसें भी काफी काफी देर बाद जाती हैं। इस कारण यात्रियों को गर्मी के माहौल में बसों के चलने का इंतजार करना पड़ता हैं।
पिछले कई दिन से बनी थी परेशानी
पानीपत मार्ग पर चलने वाली दो रोडवेज बसें काफी पुरानी हो गई थी। इन दोनों बसों को संचालन से बाहर कर दिया गया था। जिस कारण कई दिन तक यात्रियों को परेशानी बनी रही। यात्रियों को असुविधा होने पर परिवहन विभाग अधिकारियों ने दोनों बसों के स्थान पर अब नई बसों का संचालन शुरू कराया हैं।
किसी भी मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए हमेशा प्रयास किए जाते रहते है। हरियाणा की रोडवेज बसों के बाईपास से जाने के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। -राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, मुजफ्फरनगर डिपो, परिवहन निगम।