फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से अंबाला के लिए जल्द चलेगी रोडवेज बस, सर्वे पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से अंबाला के लिए नई रोडवेज बस के संचालन के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इस बस का जल्द ही संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो ने रोडवेज बसों के संचालन के लिए नए मार्ग तलाशने शुरू किए है। कई मार्गों पर नई रोडवेज बस संचालित करने के लिए कार्य हो रहा है। मुजफ्फरनगर से चरथावल क्षेत्र से होेते हुए वाया सहारनपुर अंबाला बस चलाने के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। सर्वे के अनुसार, यह बस शाम के समय मुजफ्फरनगर से चलकर चरथावल के गांव बलवाखेड़ी में जाकर रात में वहां पर रुकेगी। अगले दिन सुबह के समय सहारनपुर के ननौता होकर अंबाला तक जाएगी। इस बस का मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जनपद के लोगों को लाभ मिलेगा। मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि मुजफ्फरनगर से अंबाला के लिए जल्द नई रोडवेज बस संचालित की जाएगी। इसके लिए सर्वे पूरा कर लिया है।

रूबीना।- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें