फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रोहतक के लिए रोडवेज बस का संचालन जल्द होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से जल्द ही हरियाणा के रोहतक शहर तक जाने वाली रोडवेज बस का संचालन शुरू किया जाएगा। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के अधिकारियों ने बस के रोजाना संचालन के लिए अनुमति ली है। अभी तक जिले से रोहतक के लिए कोई बस नहीं जाती थी। लोगों को रोहतक जाने के लिए कई बार बस बदलनी पड़ती थी। इस समस्या का समाधान करने के लिए नई रोडवेज बस चलाने का निर्णय लिया गया। मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि एक रोडवेज बस का संचालन करने की अनुमति मिल गई है। जल्द ही किराया तय कर बस का संचालन शुरू किया जाएगा।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें