फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गांव भैसानी से मुजफ्फरनगर और हरिद्वार के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। पुरकाजी विकास खंड क्षेत्र के गांव भैसानी से सोमवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की मुजफ्फरनगर व हरिद्वार के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई। शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ़ संजीव बालियान, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रजत चौधरी व ग्राम प्रधान पति नवीन त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


इस मौके पर गांव में कई जगहों पर पौधरोपण भी किया गया। ग्राम प्रधान पति नवीन त्यागी ने बताया कि बस सवेरे व शाम के समय गांव में आकर सवारियां लेकर जाएगी। इस दौरान पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख पति धन प्रकाश, चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, पंकज त्यागी, विवेक राठी, हरि ओम त्यागी, परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा, एसएसआई पूनम देवी, केंद्र प्रभारी रामेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें