फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस पलटने से बाल-बाल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस पलटने से बची
विज्ञापन

जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर वाहन को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस सड़क किनारे पलटने से बाल-बाल बच गई। चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया।
बिजनौर डिपो की बस सोमवार को मुजफ्फरनगर के लिए जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव सालारपुर से आगे निकलते ही सामने से तेजी से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस सड़क के किनारे पलटने से बाल-बाल बची। चालक ने बड़ी होशियारी से बस पर काबू पा लिया, जिस कारण बस सड़क के किनारे पलटने से बाल-बाल बच गई। बस में सवार यात्रियों की चीखपुकार मच गई। चालक ने करीब 15 मिनट बस को सड़क किनारे खड़ा किया। इसके बाद ही चालक बस को लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें