फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेरठ, हरिद्वार, गाजियाबाद के लिए ... मुजफ्फरनगर - होली पर हुए हादसों में दस लोगों की मौत

Wed, 27 Mar 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मृतकों में शुक्रतीर्थ दंडी आश्रम के मैनेजर भी शामिल
विज्ञापन

- हाईवे पर वाहनों की तेज गति बनी हादसों की वजह
मुजफ्फरनगर। होली पर्व पर दो दिनों में तेज गति ने कार सवार शुक्रतीर्थ दंडी आश्रम के मैनेजर व जीजा साले सहित दस लोगों की जिंदगी छीन ली। दिल्ली देहरादून हाईवे, गंग नहर पटरी सहित विभिन्न अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दस लोगों की मौत हो गई और दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। संवाद

दून हाईवे पर जीजा साले की मौत, दो घायल
मुजफ्फरनगर। ककरौली के गांव दौलतपुर निवासी कल्लू अपने साले कौशाम्बी के थाना सराय किन के गांव पडरिया सुखवारा निवासी रघुनंदन उर्फ भिंडी (26), उसके चचेरे भाई लक्ष्मण व अनिल को बाइक पर मुजफ्फरनगर से बैठा कर गांव आ रहा था। यह तीनों मुजफ्फरनगर में मजदूरी करते हैं। चारों एक ही बाइक पर थे। जब दून हाईवे पर गांव बिलासपुर कट के पास पहुंचे तो हरिद्वार की तरफ से तेज गति से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल चारों लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां कल्लू व रघुनंदन को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने कल्लू के भाई धर्मवीर की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन




ट्रेन की चपेट में आकर युवक मौत
मुजफ्फरनगर। सोमवार रात लगभग साढ़े नौ बजे शहर की पीडब्ल्यूडी काॅलोनी निवासी गौरव (28) भोपा पुल के नीचे रेल ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कराई। परिजनों ने रेलवे ट्रेन पार करते समय हादसा होना लिख कर दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। संवाद



शुकतीर्थ दंडी आश्रम के मैनेजर सहित दो की मौत
पुरकाजी। सोमवार रात करीब आठ बजे जनपद मेरठ के कस्बा मवाना निवासी शुक्रतीर्थ दंडी आश्रम के मैनेजर (49) पवनीश शर्मा पत्नी मीनाक्षी के साथ कार में हरिद्वार से शुक्रतीर्थ लौट रहे थे। रास्ते में कमहेड़ा पुल के पास उनकी कार में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पवनीश शर्मा, उनकी पत्नी व दूसरी कार में सवार उत्तराखंड के थाना मंगलौर के गांव उदलहेड़ी निवासी सुधीर कुमार (49) व उनकी पत्नी रेनू, पुत्री वर्णिका (18), पुत्र अनंद (9) घायल हो गए। सभी घायलों को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने पवनीश शर्मा को मतृ घोषित कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसके अलावा मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे थाना क्षेत्र के गांव मांडला निवासी अजय कुमार (25) अपनी बुआ के बेटे देवबंद के गांव नेडीआशा निवासी जितेंद्र (28) के साथ बाइक से पुरकाजी किसी कार्य से आ रहा था। पुराने हाईवे पर खड़का वाला बाग के पास पुरकाजी की तरफ से आ रहे टेंपो से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों युवक व टेंपो चालक श्यामपुरा पुरकाजी निवासी अजहर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पुरकाजी पीएचसी भिजवाया। जहां अजय को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र व अजहर को जिला अस्पताल रैफर कर दिया।


रोडवेज और बोलेरो की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, तीन घायल

भोपा। कांवड़ मार्ग पर रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निरगाजनी गंग नहर पटरी पर मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस की सामने से आ रही बोलेरो कार से टक्कर हो गई। बोलेरो में गाजियाबाद के थाना निवाड़ी के गांव ग्यासपुर निवासी अंकुर, शिवम, अभिषेक व गंगानगर मेरठ के पास गांव अमहेड़ा निवासी मोंटी उर्फ वैभव तथा मुरादाबाद निवासी विकास सवार थे। यह सभी हरिद्वार घूम कर लौट रहे थे। हादसे में बोलेरो सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को भोपा सरकारी अस्पताल ले जाने पर अंकुर (22) को मृत घोषित कर दिया। बाकी चार घायलों को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने मोंटी उर्फ वैभव (23) को मृत घोषित कर दिया।
विकास और अभिषेक का मेरठ व शिवम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। बताया गया कि मृतक मोंटी कार को विद्युत विभाग के किसी अधिकारी के लिए चलाता था। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। अभी तहरीर नहीं आई है। बस व कार को कब्जे में लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक वैभव उर्फ मोंटी अपने किसान पिता मनोज का इकलौता बेटा था। घर में माता निर्देश, बहन प्रिया है। अंकुर बीबीए का छात्र था। उसके पिता दिनेश एक स्थानीय स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। बोलेरो सवार सभी साथी परिजनों को बागपत के सरूरपुर स्थित गुफा वाले मंदिर के दर्शन करने के लिए कह कर गए थे।



कैंटर की टक्कर से फैक्टरी कर्मचारी की मौत

रतनपुरी। क्षेत्र के गांव घन श्यामपुरा निवासी आकाश (20) पुत्र ब्रज मोहन सरधना स्थित फैक्टरी में काम करता था। होली मनाने के बाद वह मंगलवार सुबह बाइक से वापस अपनी ड्यूटी पर सरधना जा रहा था। बड़सू रजबहे के पास खतौली की ओर से आ रहे कैंटर के बाइक में टक्कर मारने से आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस ने घायल आकाश को खतौली अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कैंटर व क्लीनर को पकड़ा है। जबकि चालक फरार हो गया। मृतक आकाश के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में मृतक के मामा रविंद्र ने कैंटर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। मृतक आकाश के मामा वेदपाल ने बताया कि आकाश के माता पिता का बचपन में ही देहांत हो गया था। जब वह छह माह का ही था, तभी वह आकाश को अपने घर ले आए थे।





कार पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो घायल
जानसठ। जिला मेरठ के थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव शाहपुर बटावली निवासी पंकज (35) पुत्र प्रेम अपने गांव के ही दो अन्य साथी नीरज, सोनू के साथ सोमवार को खतौली की ओर से होली खेलकर स्विफ्ट डिजायर कार में गांव लौट रहा था। कार को सोनू चला रहा था। गांव घटायन में पेट्रोल पंप के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। तब पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज और सोनू घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उन्हें जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन





बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
शाहपुर। क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी शिवकुमार (40) पुत्र कलीराम सोमवार को कस्बे से सामान खरीद कर साइकिल पर गांव लौट रहा था। गुड़ मंडी से आगे एक बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। तब शिव कुमार गिर कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। मृतक की मां छत्रकली ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें