मुजफ्फरनगर। छोटूराम डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधी नियम बताए गए।
कॉलेज की रासेयो की तीनों इकाइयों के स्वयं सेवक-सेविकाओं तथा रोवर-रेंजर ने गोष्ठी में सक्रिय भागीदारी की। प्राचार्य डा. नरेश मलिक बताया कि किस प्रकार छोटी सी असावधानी से बड़ी दुर्घटना हो जाती है। एक व्यक्ति के साथ हुए हादसे से परिवार बहुत पीछे चला जाता है। सीट बेल्ट एवं हेलमेट से काफी हद तक हम अपने को विपरीत परिस्थितियों में भी सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा वाहन चलाते समय स्टंट, विशेष करतब न दिखाएं, इससे जान जा सकती है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. आईडी शर्मा ने सड़क सुरक्षा के मैस्कट डिजाइन के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई। विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से सभी को संदेश दिया गया। अदिति चौधरी, अपूर्वा चौधरी, प्राची शर्मा ,श्रेया सिंघल, राणा कुमार, वैशाली त्यागी, वैशाली, कनक व झनक आदि की मुख्य भूमिका रही। डा. हरिओम शर्मा ने आभार जताया। कार्यक्रम अधिकारी डा. जॉनी सिंह व डा. अभिषेक सिंह ने भी विचार रखे।