फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खाईखेड़ा में रास्ते की नालियां अटी, नाली का चैनल टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव खाईखेड़ा में आम रास्ते की नालियां पूरी तरह अट गई हैं तथा नाली के ऊपर लगा लोहे का चैनल भी टूट गया है। जिससे सड़क पर नाली का गंदा पानी फैल रहा है और ग्रामीणाें को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस आम रास्ते पर शिवमंदिर भी स्थित है। मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन


-ग्रामीण प्रदीप सैनी का कहना है कि सड़क पर पानी फैलने से गांव में बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। सफाई नहीं होने से सड़क के दोनों ओर की नालियां पूरी तरह से अट चुकी हैं। नाली का गंदा सड़क पर फैलने के कारण ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़् रहा है।
-ग्रामीण कपिल का कहना है कि आम रास्ते पर लगा नाली का एक चैनल भी टूट गया है। टूटे चैनल में ग्रामीणों का पैर गिरने का खतरा बना हुआ है। इस टूटे हुए नाली के चैनल में किसी भी दिन किसी बच्चे का पैर गिर सकता है।
विज्ञापन

-ग्रामीण मोनू का कहना है कि गांव के इस आम रास्ते पर एक शिव मंदिर भी स्थित है। सड़क पर नाली का गंदा पानी फैलने से मंदिर में पूजा अर्चना करने जाने वालेे श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव का आम रास्ता होने की वजह से इस रास्ते पर काफी लोगों का आना जाना रहता है।
-ग्रामीण सोनू का कहना है कि गांव का आम रास्ता की नालियों की सफाई होनी चाहिए तथा नाली के ऊपर लगे टूटे चैनल की बदला जाना चाहिए। जब तक नालियों की सफाई नहीं होगी और नाली का चैनल नहीं बदला जाएगा, तब तक ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
शासन से पैसे आने पर नाली के ऊपर लगे टूटे पड़े चैनल को तुरंत बदलवा दिया जाएगा। इसके अलावा गांव में एक भी सफाईकर्मी की नियुक्ति नहीं है। जिस कारण नालियों की सफाई समय पर नहीं हो पाती है। अपने पास ही पैसा देकर ठेके पर गांव की नालियों की सफाई करानी पड़ती है।- शहजाद, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें