फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण शुरू, जर्जर पुल की नहीं ली गई सुध

विज्ञापन
खतौली-नावला मार्ग पर जर्जर हालत में पड़ा पुल - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली से नावला मार्ग स्थित पुल जर्जर हालत में
विज्ञापन

हालात यह है कि पुल को लोहे के गार्डर लगाकर रोका गया
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। खतौली से नावला मार्ग स्थित पुल जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। हालात यह है कि पुल को लोहे के गार्डर लगाकर रोका गया है। इस मार्ग पर नावला मार्ग, खेड़ी, अंबरपुर, मथेड़ी, जीवना, मोरकुक्का आदि गांव पड़ते हैं। चीनी मिल में गन्ना डालने जाने वाले किसानों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण और वाहन रोजाना इस पुल से गुजरते है। हालांकि इस मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया गया है, लेकिन पुल निर्माण का कार्य अधर में लटक रहा है।
ग्रामीण काफी समय से मार्ग के निर्माण की मांग करते चले आ रहे थे। इस मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क योजना से हरी झंडी मिलने के बाद कार्य शुरू हो चुका है। मगर, इस मार्ग पर भैंसी नाले के ऊपर बना पुल पूरी तरह से जर्जर हालत में है। पुल काफी पुराना होने की वजह से इसे लोहे के गार्डर लगाकर रोका गया है। ग्रामीण अपने वाहनों से इसी पुल से आवागमन करते हैं। जर्जर हो चुके पुल निर्माण के बारे में सिंचाई विभाग या पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इस संबंध में सिचाई विभाग के एसडीआें अर्जुन सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया में है। टेंडर पास होते ही शीघ्र ही पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

क्या कहते है ग्रामीण
भाजपा नेता राजू अहलावत, पूर्व प्रधान भैंसी सुनील अहलावत ने बताया कि पुल को लेकर वह कई बार मंत्री से भी मिल चुके हैं। अधिकारियों से भी बात की है। बताया गया है कि पुल टेंडर प्रक्रिया में है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत खतौली से जीवना तक इस मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क 8.3 किलोमीटर लंबी बनाई जा रही है। 436.53 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। नीरज कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें