फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जानसठ पुल से बाईपास तक सड़क निर्माण हुआ तेज

विज्ञापन
जानसठ पुल से बाईपास तक बनायी गई नई सड़क।
विज्ञापन
31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने का दावा, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

14 करोड़ रुपये से किया जा रहा निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य मार्ग जानसठ पुल से बाईपास तक की सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य तेज हो गया है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 14 करोड़ स्वीकृत किए है। 31 मार्च तक कार्य पूरा करने का दावा किया गया है।
शहर के सभी मुख्य मार्ग तैयार किए जा रहे हैं। वहलना चौक से रामपुर तिराहे तक का मार्ग पहले से ही बन रहा है। भोपा पुल से लेकर बाईपास तक का निर्माण चल रहा है। अब जानसठ पुल से बाईपास पर भी तेजी से काम चल रहा है। इस मार्ग का चौड़ीकरण करने के साथ निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग इस सड़क का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलमासपुर में सड़क तेजी के साथ बन रही है। 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इस मार्ग को मंजूरी दिलाई है। राज्यमंत्री ने बताया कि इस सड़क का बजट जारी हो चुका है। काम तेजी के साथ चल रहा है। यह शहर का मुख्य मार्ग है। अब शहर की सभी मुख्य सड़कें अच्छी तकनीक से बन गई है। शहर का विकास तेजी के साथ हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें