मुजफ्फरनगर। कृष्णापुरी से एसटीपी तक प्रस्तावित सड़क निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है। सड़क निर्माण के लिए एमडीए की ओर से करीब 75 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया लेकिन पाइपलाइन न पड़ पाने के कारण सड़क का निर्माण टलता जा रहा है। शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी से एसटीपी तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। सपा सांसद हरेंद्र मलिक के प्रस्ताव पर एमडीए की ओर से सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बजट प्रस्ताव स्वीकृति के बाद निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के नाम ठेका भी छूट गया था। लेकिन निर्माण शुरू कार्य शुरू नहीं हो पाया। एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि सड़क पर पाइपलाइन पड़नी है, जिसमें विलंब हो रहा है। पाइपलाइन पड़ने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद