मोरना। खतौली विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया की जीत पर रालोद व सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मोरना स्थित चौधरी चरण सिंह चौक पर शुक्रवार को कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रालोद नेता डॉ. अमित ठाकरान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि खतौली की जीत जयंत चौधरी व अखिलेश यादव की सफल नीतियों का फल है। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर के सहयोग लिए भी गठबंधन आभारी रहेगा। नगर निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। इस अवसर पर सुंदर गुर्जर, शुभम राठी, विशांत चौधरी, नवाब, गौरव राठी, सुधीर राठी, सुशील राठी, विकुल, वासु, शैलेंद्र तोमर उपस्थित रहे।