फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की बढी कीमतों पर रालोद का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते रालोद नेता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तेल की बढ़ी कीमतों पर रालोद का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पेट्रोलियम तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में रालोद ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।
रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने कहा कि बीते एक सप्ताह से डीजल, पेट्रोल के दाम में लगभग पांच से छह रुपये की वृद्धि सरकार द्वारा की गई है। पूरे विश्व में पेट्रोल व डीजल पर सबसे अधिक टैक्स भारत में है। टैक्स को कम करके मूल्य वृद्धि को टाला जा सकता था। आज देश व पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का सब तरह के कारोबार बंद हो चुके हैं। जनमानस को जीवन यापन करने के लिए भारी संघर्ष करना पड़ा रहा है। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान व गेहूं खरीद का पैसा भी अभी तक नहीं मिला है। इस सबके बावजूद डीजल व पेट्रोल के दाम में वृद्धि आम जनता की मुश्किलें और बढ़ा देगी। इनकी महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है। मौके पर अजित राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, अनुज प्रमुख, विदित मलिक, राधे ठाकुर, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें