फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रालोद व सपा की महापंचायत का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी की नेम प्लेट व कार्यालय का ताला तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की है। पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से नाराज रालोद व सपा नेता तहसील मुख्यालय पर महापंचायत का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन

बुढ़ाना की ब्लॉक प्रमुख पाल्लो दवी के वित्तीय अधिकार सीज हैं। कुछ लोगों ने बुधवार को उनके कार्यालय के बाहर लगी नेम प्लेट व कार्यालय का ताला तोड़ दिया था। घटना से नाराज सपा व रालोद नेताओं ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा था कि उनकी रिपोर्ट दर्ज नही हुई तो 28 फरवरी को महापंचायत का आयोजन होगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक व रालोद के नेताओं का आरोप है कि उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नही हुई। मंगलवार 28 फरवरी को रालोद व सपा नेताओं के संयुक्त नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर महापंचायत का आयोजन होगा। महापंचायत की सफलता के लिए रालोद व सपा नेताओं ने आसपास के गांवों में जनसंपर्क किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें