फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए नौ अक्तूबर के विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए नौ अक्तूबर को विशेष अभियान दिवस का आयोजन होगा। बीएलओ आवंटित क्षेत्र में घर-घर जाकर वर्तमान निर्वाचक नामावली में वृद्धि, शुद्धि, विलोपित होने वाले नामों और नए मकानों/वर्तमान निर्वाचक नामावली में छूटे हुए मकानों के निर्वाचकों के नामों की जांच और परिवर्धन, निर्वाचक कार्ड भरने एवं पांडुलिपि तैयार करेंगे। नियुक्त पर्यवेक्षक और सेक्टर ऑफिसर बीएलओ के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। ऐसे नागरिक जो किसी नगरीय निकाय के कक्ष (वार्ड) के अंतर्गत सामान्य रूप से निवास कर रहे हैं और एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी कर ली है, वह निकाय के कक्ष (वार्ड) के निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें