सामूहिक नमाज अदा करने पहुंचे लोगों को लौटाया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा स्थित एक मस्जिद में बुधवार शाम कुछ लोग सामूहिक रूप से नमाज अदा करने जा पहुंचे। इसकी सूचना आसपास के कुछ लोगों ने पुलिस को दी। इस पर रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्र वशिष्ठ तत्काल मौके पर पहुंच गए। एसआई ने सामूहिक नमाज अदा करने जा रहे लोगों को रोककर उन्हें कोरोना वायरस के खतरे से आगाह किया। बाद में एसआई ने सभी लोगों को सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने से समझा-बुझाकर मना करते हुए 14 अप्रैल तक अपने घरों में नमाज अदा करने के लिए मनाते हुए वहां से लौटा दिया।