फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण की पुरानी व्यवस्था बहाल कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्यान्न वितरण की पुरानी व्यवस्था बहाल कराएं
विज्ञापन

शाहपुर। क्षेत्र के राशन डीलर्स ने एसएमआई कार्यालय पर बैठक कर खाद्यान्न वितरण हेतु पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
शनिवार को एसएमआई कार्यालय पर आयोजित बैठक में राशन डीलर्स ने सरकार द्वारा खाद्यान्न वितरण को लेकर निर्धारित की गई नई नीति का विरोध किया। बैठक में राशन डीलर्स ने कहा कि नई नीति के तहत राशन बड़े वाहनों के माध्यम से डीलर्स की दुकानों पर भेजा जा रहा है, जबकि अधिकांश राशन की दुकानें छोटी गलियों में हैं। इस नीति से राशन डीलर्स को अपनी दुकानें मेन रोड पर ले जानी पड़ेंगी, जिनका किराया बहुत महंगा पड़ेगा और उससे डीलर्स का खर्च बढ़ जाएगा। इस कारण पहले से ही कम कमीशन के चलते आर्थिक संकट से घिरे राशन डीलर्स भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। राशन डीलर्स ने पुरानी नीति के तहत ही खाद्यान्न उठवाए जाने की मांग की है। बैठक के बाद सभी डीलर्स केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के कैंप कार्यालय पर पहुंचे और मांग संबंधी ज्ञापन उनके भाई विवेक बालियान को सौंपा। रमेशचंद्र, धनसिंह, कासिम अली, रविंद्र कुमार, मतलूब, भूपेंद्र, मौजवीर, देशपाल, राजकुमार, जयभगवान, सोमपाल, अबरार और विनोद कुमार आदि राशन डीलर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें