बघरा दरगाह ज़यारत को संबोधित करते ईरान के आयतुल्लाह ख़मनाई ।
तितावी। बघरा दरगाह पर पहुंचकर ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खमनाई के प्रतिनिधि अगा-ए-मेहंदी ने जियारत की। जीशान अली ने बताया कि प्रतिनिधि ने अपनी मजालिस मे ओड़िशा में हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। सद्भावना का पैगाम दिया। उन्हें कमेटी की तरफ से सम्मानित भी किया गया। मजलिस में इब्ने हसन, रहबर अली, नईम अब्बास, अमीर कज़मी, मोहम्मद हुसैन हुसैनी, डॉ मज़ाहिर अली ने खिताब किया। इस मौके पर मेहराज मेहंदी, बिलाल काजमी, मातमी दस्ता अंजुमन हुसैनी झाल चितोड़ा, अंजुमन अब्बासिया ने मातम और सीनाजनी की। कमेटी के सदस्य इमरान अली, हाजी जाहिर हसन, जावेद रज़ा, अज़हर अब्बास, ज़ीशान अली, अथर हुसैन आदि मौजूद रहे।