शनिवार को गांव भैसी के जंगल में टावर लगाने पहुंची थी विद्युत निगम की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। शनिवार को गांव भैसी के जंगल में टावर के फाउंडेशन के निर्माण को रोकने वाले दो किसानों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पावर ग्रिड के उप महाप्रबंधक ने यह मुकदमा दर्ज कराया है।
मेरठ के दौराला के मटौर गांव स्थित पावर ग्रिड के उप महाप्रबंधक अनिल कुमार बंसल ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि पावर ग्रिड 132 केवी जड़ौदा नरा से सकौती परिषण लाइन का कार्य चल रहा है। शनिवार को पावर ग्रिड मटौर के कनिष्ठ अभियंता आदेश कुमार भैसी गांव में अक्षय कुमार के खेत में नींव निर्माण कार्य के लिए गए थे। अक्षय कुमार और पवनवीर सिंह निवासी भैसी ने कनिष्ठ अभियंता और ठेकेदार के आदमियों के साथ गाली गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। मारपीट की भी कोशिश की। अक्षय कुमार से बात कर नुकसान को ठीक कराने का आश्वासन दिया, लेकिन वह नही मना और कार्य नहीं करने दिया।