फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सरकारी जमीन कब्जाने पर प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना। रोहाना खुर्द की वर्तमान महिला प्रधान समेत उसके पति, जेठ व ससुर के खिलाफ सरकारी जमीन कब्जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना खुर्द निवासी पूर्व प्रधान पप्पू उर्फ देवपाल, सतीश भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, पंकज भगत आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कहा था कि प्रधान व उनके परिजनों ने सरकारी जमीन पर मकान बनाया है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जांच के लिए नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल की टीम बना दी। टीम ने गांव में जाकर जांच की और आरोप को सही पाकर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी। जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने वर्तमान प्रधान सुषमा सैनी और उसके पति सुरेंद्र, जेठ नरेंद्र कुमार व ससुर रामपाल सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें