फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से मिट्टी उठवाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाननगर निवासी जगतसिंह ने तहरीर देकर बताया कि जंगल में उसके खेत के बराबर में गांव के ही किशनलाल के खेत हैं। खेत में अब किशनलाल की विधवा तारावती और उसके दो बेटे मनीष व पवन खेती-बाड़ी करते हैं। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने चोरी से जगतसिंह के खेत व चकरोड से करीब दस फीट मिट्टी उठवाकर बेच दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी हिना पुत्री हारूण ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मोहल्ले की ही एक लड़की से शनिवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने घर पहुंचकर हिना के साथ ही उसके पिता हारूण पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जाहिद, महताब व मैमूदीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें