फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: छात्रा के कॉलेज छोड़ने के मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 20 Jul 2022 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

नजरों से परेशान होकर छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया था। परिजनों ने मामले की शिकायत सोमवार को पुलिस से की थी जबकि पुलिस ने मंगलवार को शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन
muzaffarnagar police, up crime news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के जानसठ में मनचलों से परेशान बीए की छात्रा के कॉलेज छोड़ने के मामले में पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने छात्रा के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी कराए है। उधर, मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को छात्रा के परिजनों ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोप लगाया था युवक छात्रा से स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करता रहता है। यही नहीं, छात्रा के घर आकर जबरदस्ती मोबाइल दे कर बात कराने का दबाव भी बनाया था।

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मंगलवार को छात्रा के परिजन एक बार फिर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों की नाराजगी के बाद पुलिस हरकत में आई। किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनमें जुनैद, इरफान, सुहेल, अकरम, जुनैद, आयात शामिल हैं। इस घटना से दोनों पक्षों के बीच तनातनी के हालात बने हैं।
विज्ञापन


फिलहाल हालात ठीक है। छात्रा के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए गए है। जल्द ही आरोपियाें की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें