फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडियाकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीडियाकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के दाल मंडी निवासी कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला प्रोफेसर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में एक मीडियाकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर के दाल मंडी निवासी महिला प्रोफेसर तीन दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद जब पुलिस-प्रशासन महिला को आइसोलेशन के लिए ले जाने उसके घर पहुंची, तो एंबुलेंस में बैठाते हुए एक मीडियाकर्मी ने मोबाइल से महिला की वीडियो बना ली थी। बाद में उक्त वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था, जिसके चलते पीड़ित महिला की पहचान उजागर हो गई। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने आरोपी मीडियाकर्मी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए थे। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि प्रकरण में आरोपी मीडियाकर्मी के खिलाफ एपेडमिक एक्ट, महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें