फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घासीपुरा प्रकरण में 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार हिरासत में, पुलिस कर रही गांव में गश्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। गांव घासीपुरा में दूसरे वर्ग के युवकों द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उधर, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस की गश्त जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव घासीपुरा निवासी तेजपाल सैनी ने मंगलवार की देर शाम मंसूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र आकाश तथा शैंकी घर के बाहर खड़े हुए थे। तभी पुरानी रंजिश रखते हुए अफजल और अरशद ने उसके पुत्र आकाश को धारदार हथियार हमला कर घायल कर दिया था जबकि शैंकी की पिटाई की थी। बचाव को आई पुत्री की भी पिटाई की गई थी। आकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। दूसरे पुत्र शैंकी का इलाज मुजफ्फरनगर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपियों अफजल, अरशद, आकिल, तालिब, जावेद, सावेज, इमरान, फरमान, अमन, अनस, शान, सेबू, इरफान, जावेद सहित 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उधर, पुलिस लगातार गांव में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें