फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली - मैं के भाव का त्याग ही उत्तम मार्दव धर्म : भारत भूषण

Thu, 21 Sep 2023 11:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु फोटो संस्था
विज्ञापन
- दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन को मार्दव धर्म के रूप में मनाया
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। जैन मंदिरों में दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन को मार्दव धर्म के रूप में मनाया गया। इस पावन अवसर पर धर्म आराधना व मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक व पूजन किया। जैन आचार्य ने कहा कि मैं और मेरापन के भाव का त्याग ही उत्तम मार्दव धर्म है। समाज व देश में शांति की स्थापना के लिए मार्दव धर्म का अमूल्य योगदान है।

आचार्य भारत भूषण महाराज ने बताया कि मार्दव का अर्थ कोमलता है। सबकी आत्मा एक जैसी कोमल है। हमने व्यर्थ अभिमान करके उसे कलुषित कर लिया है। हमें कभी किसी वस्तु का घमंड नहीं करना है। हमें जिएं और सबको जीने दे के सिद्धांत का पालन करना है। निर्मल मार्दव धर्म को धारण करके ही मानव सच्चे सुख का अनुभव करता है। यह पर्यूषण पर्व 28 सितंबर अनंत चतुर्दशी तक चलेंगे।
विज्ञापन

प्रतिदिन श्रद्धालु त्याग प्रवृत्ति के माध्यम से धर्म आराधना के पथ पर आगे बढ़ते हैं। श्रद्धालु धर्म ग्रंथों का अध्ययन कर आत्म कल्याण का मार्ग अपनाते हैं। रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से धर्म प्रभावना में वृद्धि हो रही है। महासमिति चतुर्थ इकाई के द्वारा सराफान जैन मंदिर में धार्मिक पाठ आयोजित किए गए। अरुण नंगली के संयोजन में भगीरथी जैन मंदिर में तत्वार्थ सूत्र विधान का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुनील, दीपू, आदिश प्रवक्ता, वीरेश, संजय दादरी, रामकुमार, जुगमंदर, मोहित स्वतंत्र, योगेश, शीलचंद, सत्येंद्र, बल्लू जैन, विनीत, अतुल, आलोक, अशोक सर्राफ, सौरभ सभासद, नीरज बंटी, सुशील, विवेक प्रवक्ता, अशोक, नीरज, विजय, डाॅ. ज्योति, छवि, सुरभि, राजबाला, सुषमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें