बाबा साहब को याद कर श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनके परिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। बसपा और रालोद कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किए।
महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर बाबा साहब को परिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के कार्यों को याद किया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, एमएलसी सुरेश कश्यप, सत्यप्रकाश, जी सिंह, प्रेमचंद गौतम, ऋषिपाल गौतम, विकास कुमार, जियाउर्रहमान, चांद सिंह कश्यप, प्रशांत गौतम, लोकेंद्र सैन, बबली मैनवाल, मनीश कुमार, आनंद प्रकाश, नरेंद्र कुमार, उदय सिंह, हरिमल आदि मौजूद रहे। परिनिर्वाण दिवस पर रालोद कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति कमल गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान का निर्माण कर इस देश के अनुसूचितों और वंचितों को उनका अधिकार देने का काम किया। जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि रालोद बाबा साहब के संविधान के रक्षा के लिए काम कर रही है। माधोराम शास्त्री ने भी विचार रखे। रालोद कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुजफ्फरनगर में बसपा कार्यालय पर परिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR