बुढ़ाना में मुशायरे में मौजूद शायर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मरहूम शायर राही को याद किया
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मरहूम शायर डॉ. अकमल राही की याद में मुशायरे का आयोजन हुआ। मुशायरे में सभी शायरों ने उन्हें याद करते हुए उनकी शायरी की तारीफ की। कस्बे के फैज गार्डन में शनिवार को देर रात हुए मुशायरे का संचालन शायर तारीक उस्मानी ने किया। दिल्ली जामिया मिल्लिया इस्लामिया के हिंदी विभाग के प्रवक्ता रहमान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर सभी शायरों ने मरहूम शायर की शान में शेर पढ़कर सुनाए। इस मौके पर गुलजार, तौसीफ राही, कासिफ अख्तर, सलमान हसन, अथर उस्मानी, फसीह अख्तर और काजी नदीम आदि मौजूद रहे।