फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पानी कम होने से राहत, टूटे रास्ते बन गए हैं आफत

विज्ञापन
शेरपुर नंगला में टूटा पड़ा रास्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। खादर क्षेत्र में सोलानी नदी और जंगलों में पानी कम होने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। गांवों के रास्तों पर बड़े बड़े गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव रामनगर, रजकल्ला पुर, शेरपुर नंगला, रतनपुरी जाने वाले रास्ते टूट गए हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
गांव रामनगर, रजगल्ला पुर, शेरपुर नंगला, रतन पुरी, चमरा वाला, बनारसी वाला, अलमावाला के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन अभी भी प्रभावित है। मंगलवार को रास्तों से पानी कुछ कम होने से ग्रामीणों ने राहत तो महसूस की है। मगर, रास्तों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से बाइक और कार निकालने में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजू प्रजापति, डॉ गुलशन कुमार, साधु राम, छोटेलाल का कहना है कि खेतों में पानी तो कम होने लगा है। अभी पशुपालक खेतों से चारा नहीं ला पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो तीन किमी पैदल चलकर ही सोलानी नदी पर खड़ी नाव तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


काली नदी घाट के पुल बनवाने की मांग दोहराई



मुजफ्फरनगर। काली नदी किसान समिति की बैठक खजानी कश्यप धर्मशाला में आयोजित हुई। अध्यक्षता धर्मशाला के अध्यक्ष सोनू कश्यप ने की। काली नदी घाट के पुल बनवाने की मांग को दोहराया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि काली नदी घाट का पुल बनवाने के लिए पहले भी सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष के अलावा डीएम को भी मांगपत्र दिया गया है, लेकिन अभी तक किसी ने भी इसमें दिलचस्पी नहीं ली। उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से मौके का मुआयना कर पुल बनवाने की मांग को दोहराया। इस मौके पर अन्नू कश्यप, आदेश, महेश, राजू, शहीद, बिजेंद्र, दीपू, गोपाल, नवीन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें