सत्याग्रह आश्रम पर पुस्तक का विमोचन करते साहित्यकार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। साहित्यकार डॉ. अमित धर्मसिंह की गद्य पुस्तक खेल जो हमने खेले का विमोचन मास्टर विजय सिंह के सत्याग्रह आश्रम पर हुआ।
पुस्तक विमोचन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता साहित्यकार रोहित कौशिक और मास्टर विजय सिंह ने कहा कि जिन अधिकांश खेलों को आज का समाज लगभग भूल चुका है, उन्हें यह पुस्तक आंखों के सामने जीवंत कर देती है। विशिष्ट वक्ता कमल त्यागी और पुस्तक के प्रकाशक परमेंद्र सिंह ने कहा कि अमित धर्मसिंह की पुस्तक खेल जो हमने खेले कुंवर रवीन्द्र के आवरण से सज्जित है। इस पुस्तक का एक भाग हमें बचपन की स्मृतियों के बीच ले जाता है, तो दूसरा भाग खेल एवं उसके व्यवसायिक पक्ष की वास्तविकताओं से जुड़ी वैचारिकी से अवगत कराता है। मौके पर लेखक अमित धर्मसिंह, सुमित, अनित, नीशू, राजा, सुशील, नीरज, हरपाल, विकास, रवि आदि उपस्थित रहे। संचालन समीर ने किया।