तहसील के गांव सिकंदरपुर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पंजीकरण का कार्य करती तहसील की टीम।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। तहसीलदार अमित कुमार ने गांव में टीम भेजकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शासनादेशानुसार वेरिफिकेशन, अपडेट, अवशेष पात्र किसानों के पंजीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने का कार्य शुरू कराया है। तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि उप कृषि निदेशक मुजफ्फरनगर जसवीर सिंह के आदेश पर यह कार्य चार अगस्त से समस्त ग्राम पंचायतों में अभियान चलाया गया है। शुक्रवार को टीम ने तहसील के गांव सिकंदरपुर के अलावा कई गांवों में अभियान चलाया। टीम में लेखपाल विनोद कुमार व राजस्व निरीक्षक चरण सिंह आदि मौजूद रहे। तहसीलदार का कहना है कि शीघ्र ही तहसील के समस्त ग्राम पंचायतों में यह कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करा दिया जाएगा।